Corona Positive मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति गंभीर, हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर

Samachar Post | September 28, 2020 | 07:16 PM IST

  • सोमवार को कोरोना जांच रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि, सांस लेने में परेशानी के बाद हुए रिम्स के कोविड आईसीयू में भर्ती

DainikUpdate24x7, Ranchi : राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव (Covid-19 Positive) आते ही सोमवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। रिम्स के चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी, रिम्स पहुंचते तक उनकी स्थिति काफी गंभीर हो गई है। जिस वजह से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉ प्रदीप भट्टाचार्य के देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। कोविड टास्क फोर्स के सदस्य डॉ निशीथ एक्का ने बताया कि उनकी स्थिति गंभीर हो चुकी है। रिम्स आने के दौरान भी एम्बुलेंस में हाई ऑक्सीजन में उन्हें रखा गया था। उनका ऑक्सीजन सेचुरेशन लेवल 73 पर पहुंच चुका है। भर्ती करने के बाद आईसीयू में हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 

पढें – सदर अस्पताल में पहली बार हुआ लेप्रोस्कोपिक सर्जरी, गोल ब्लापढें – में पथरी को दूरबीन से निकला

हालांकि रिम्स के चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। सीनियर डॉक्टरों की तैनाती भी की गई है। स्थिति में थोड़ी सुधार होने के बाद उनका एचआर सिटी स्कैन कराया जाएगा। बताते चले कि 12:05 बजे उन्हें लेकर एम्बुलेंस कोविड वार्ड पहुंची थी। टास्क फोर्स के सदस्य, वरीय चिकित्सक समेत अन्य नर्सिंग स्टाफ की देखरेख में उन्हें उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। रिम्स के मेडिसिन विभाग के  विभागाध्यक्ष डॉ जेके मित्रा के बगल में उनका इलाज किया जा रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें