चाईबासा में ट्यूशन से लौट रही युवती पर हमला, 8 बार चाकू मारकर फरार हुआ आरोपी

Meenu | April 9, 2026 | 10:35 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा :झारखंड के चाईबासा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नीमडीह कल्याणपुर मोहल्ले में बुधवार रात करीब 8 बजे ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही एक युवती पर अज्ञात युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर पहले से गली में घात लगाकर बैठा था। जैसे ही युवती वहां पहुंची, उसने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने युवती के पेट, पीठ, सीना, गर्दन और हाथ पर करीब 8 बार चाकू से वार किए। अचानक हुए हमले से युवती संभल नहीं पाई और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें :मैक्लुस्कीगंज में सुबह-सुबह फायरिंग, घर पर बरसाईं गोलियां, धमकी देकर फरार हुए अपराधी

ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी पीड़िता

बताया जा रहा है कि पीड़िता स्थानीय बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है और रोज की तरह उसी समय घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया है।

आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी

हमला करने के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावर की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Share this news

संबंधित खबरें