बिहार में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर, पटना का AQI 335 तक पहुंचा

Meenu | December 10, 2025 | 01:21 PM IST

Samachar Post डेस्क,बिहार :दिल्ली की तरह अब बिहार के कई शहरों में भी वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ठंड और कोहरे के कारण प्रदूषण बढ़ा है, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ने की चेतावनी है।

यह भी पढ़ें :बेगूसराय: भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

पटना में वायु गुणवत्ता सबसे खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, बुधवार, 10 दिसंबर की सुबह सात बजे पटना के समनपुरा क्षेत्र में AQI 335 दर्ज किया गया। 300 से ऊपर का AQI “बहुत खराब” श्रेणी में आता है। इसका मतलब है कि सभी लोग, विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग और स्वास्थ्य संवेदनशील लोग, बाहर निकलते समय सतर्क रहें।

बिहार के अन्य शहरों में भी उच्च स्तर

पटना के अलावा बिहार के कई अन्य शहरों में वायु गुणवत्ता खराब रही। प्रमुख शहरों के AQI इस प्रकार हैं:

शहरAQI
मुंगेर269
मुजफ्फरपुर206
भागलपुर280
आरा217
बिहारशरीफ259
बक्सर204
गयाजी221
हाजीपुर214
राजगीर248
अररिया218

पूर्णिया और सहरसा जैसे शहरों में AQI अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन फिर भी स्वास्थ्य के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है।

विशेषज्ञों की चेतावनी- बाहर निकलते समय मास्क पहनें

विशेषज्ञों का कहना है कि धुंध और कोहरे के मौसम में प्रदूषण और बढ़ जाता है। ऐसे समय में बाहर निकलते समय मास्क पहनें, भारी शारीरिक गतिविधि कम करें और बच्चों और बुजुर्गों को बाहर जाने से रोकें। वायु प्रदूषण की यह स्थिति बिहार में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए सीरियस मैटर बन गई है।

Share this news

संबंधित खबरें