मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

अनगड़ा शराब दुकान फायरिंग केस में पुलिस को सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

यह भी पढ़ें :सिगरेट नहीं देने पर युवकों ने दुकान में लगाई आग, पलामू में 10 लाख की संपत्ति जलकर राख

3 मार्च की रात चली थीं कई गोलियां

जानकारी के अनुसार 3 मार्च की रात कुछ बदमाश अचानक शराब दुकान के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने दुकान की ओर करीब पांच राउंड गोलियां चलाईं। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बताया जा रहा है कि इस वारदात को देव सिंह मुंडा और उसके दो साथियों ने अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी साफ तौर पर दिखाई दे रहे थे, जिसके आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान देव सिंह मुंडा के रूप में हुई थी। पुलिस ने लगातार छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।

https://samacharpost.live/2026/03/palamu-medininagar-cigarette-dispute-shop-fire-10-lakh-loss/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment