जामताड़ा डकैती: गोली लगने वाले अमन बर्मन से मिलने दुर्गापुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा :जामताड़ा में ज्वेलरी दुकान में हुई सनसनीखेज डकैती के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल अमन बर्मन से मिलने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी दुर्गापुर स्थित मिशन हॉस्पिटल पहुंचे। मंत्री ने दिल्ली प्रवास रद्द कर सीधे अस्पताल में अमन का हालचाल जाना। उन्हें देखकर अमन भावुक हो गए और कांपते हाथों से मंत्री का हाथ थामते हुए मदद की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें :रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अमन साहू गिरोह के नाम पर रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार

मंत्री का भरोसा और साहस भरी मुलाकात

डॉ. अंसारी ने अमन को ढांढस बंधाया और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। भरोसा दिलाया कि उनके साथ हैं और इलाज में कोई कमी नहीं आएगी। मंत्री से मुलाकात के बाद अमन के चेहरे पर डर की जगह उम्मीद और साहस नजर आया। स्वास्थ्य मंत्री ने डॉक्टरों की पूरी टीम के साथ बैठक की। मेडिकल रिपोर्ट देखी और स्पष्ट निर्देश दिए कि उपचार गंभीरता और सावधानी से किया जाए। अमन के पिता अजित बर्मन और परिवार ने बेटे की जान बचाने की अपील की है। मंत्री ने कहा मेरे रहते किसी की जान नहीं जाएगी, राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी।

आगे की योजना

अमन की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पैर के निचले हिस्से में मूवमेंट न होना डॉक्टरों के लिए चिंता का विषय है। विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट स्वास्थ्य मंत्री को सौंपी जाएगी। जरूरत पड़ने पर बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की भी व्यवस्था होगी। अस्पताल में मौजूद लोग और परिजन बोले किसी मंत्री का स्वयं अस्पताल पहुंचकर परिवार की तरह देखभाल करना हमें भरोसा और हिम्मत देता है।

Share this news

संबंधित खबरें