- सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का संचालन रद्द
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में सर्दियों के बढ़ते घने कोहरे के कारण रेलवे ने सुरक्षा कारणों से कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से रद्द कर दिया है। यह निर्णय 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक लागू रहेगा और इसमें टाटानगर और रांची से चलने वाली प्रमुख ट्रेनों को शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: सीयूजे में दो सप्ताह का आईसीएसएसआर प्रायोजित क्षमता विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
रद्द होने वाली प्रमुख ट्रेनों की सूची
- 18103 टाटानगर-अमृतसर एक्सप्रेस: 1 दिसंबर से 25 जनवरी 2026
- 18104 अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस: 3 दिसंबर से 27 मार्च 2026
- 22857 सांतरागाछी-आनंद विहार एक्सप्रेस: 1 दिसंबर से 2 मार्च 2026
- 22858 आनंद विहार-सांतरागाछी एक्सप्रेस: 2 दिसंबर से 3 मार्च 2026
- 12873 हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस: 1 दिसंबर से 26 फरवरी 2026
- 12874 आनंद विहार-हटिया एक्सप्रेस: 2 दिसंबर से 27 फरवरी 2026

अस्थायी रूप से रद्द अन्य ट्रेनों की तिथियां
- हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस (18175-18176): 20, 23, 27, 30 दिसंबर; 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी
- हटिया-राउरकेला पैसेंजर (58659): 20, 21, 23, 27, 30 दिसंबर; 3, 6, 10, 13, 17, 20 जनवरी
- राउरकेला-हटिया पैसेंजर (58660): 21, 24, 28, 31 दिसंबर; 4, 7, 11, 14, 18, 21 जनवरी को रद्द।
यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। कोहरे के दौरान सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और निर्धारित समय से पहले स्टेशन पहुंचें।

Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

