रांची के होटल में बड़ा हादसा, मरम्मत कार्य के दौरान मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत

Rupa Kumari | December 1, 2025 | 02:19 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: राजधानी के मेन रोड स्थित होटल केन में सोमवार को एक गंभीर हादसा हो गया। होटल में चल रहे रिपेयरिंग कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। इसके तुरंत बाद हिंदपीढ़ी थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने ठेकेदार और होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: रांची: कुप्पुस्वामी रेस्टोरेंट के संचालक शंकर नारायण नायर कमरे में मृत पाए गए, पुलिस जांच में जुटी

Share this news

संबंधित खबरें