संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, 19 दिसंबर तक चलेगा

Samachar Post डेस्क, रांची : संसद का शीतकालीन सत्र आज, 1 दिसंबर 2025 से औपचारिक रूप से शुरू हो गया है और यह 19 दिसंबर तक चलेगा। इससे पहले 30 नवंबर को केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने सभी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ सर्वदलीय बैठक की, जिसमें सत्र को सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, नए स्पीकर पर टिकी है सबकी नज़र

सरकार का लक्ष्य सत्र सुचारू, विपक्ष तैयार सवालों के साथ

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने कहा कि सरकार की कोशिश रहेगी कि पूरे सत्र की कार्यवाही बिना बाधा के चले। दूसरी ओर, विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की है। सूत्रों के अनुसार, विपक्ष इस दौरान SIR से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों पर सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है।

कई अहम विधेयक होंगे पेश

इस शीतकालीन सत्र में केंद्र सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक संसद में पेश करने जा रही है। सत्र शुरू होने से पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह संसद भवन पहुंचे।

Share this news

संबंधित खबरें