चतरा में कार-हाइवा टक्कर: 18 वर्षीय रीया कुमारी की मौत, परिवार के पांच सदस्य घायल

Rupa Kumari | November 28, 2025 | 11:19 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,चतरा: चतरा में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में 18 वर्षीय रीया कुमारी की मौत हो गई, जबकि उसके परिवार के पांच सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग एक ही परिवार से थे और इटखोरी में आयोजित एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।

हफुवा गांव के पास हुआ हादसा

यह दुर्घटना चतरा–सिमरिया मार्ग स्थित हफुवा गांव के पास हुई, जहां सामने से आ रही एक हाइवा ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रीया कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में घायल हुए लोग, सुजीत राम (जोरदाग गांव, हजारीबाग), उनकी पत्नी गेंदरी देवी, बेटी अराध्या कुमारी, बेटा महाबीर दास, रिश्तेदार पिंकी कुमारी।

यह भी पढ़ें: रांची: प्लास्टिको वर्ल्ड दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

घायलों को रेफर किया गया

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों को सिर और हड्डियों में गंभीर चोटें आई हैं।

शादी के बाद लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर को सुजीत राम की बेटी काजल कुमारी की शादी इटखोरी निवासी राजेश कुमार राम से हुई थी। गुरुवार को रिसेप्शन का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए रीया कुमारी अपनी मौसेरी बहन के साथ जा रही थी। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि हाइवा की तेज गति और लापरवाही दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकती है।

Share this news

संबंधित खबरें