मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

चाईबासा में सूरजमल जैन डीएवी स्कूल में संविधान दिवस पर विशेष प्रार्थना सभा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, चाईबासा: चाईबासा स्थित सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली और संविधान के महत्व को समझा। प्राचार्य ओ. पी. मिश्रा ने संबोधन में बताया कि वर्ष 2015 से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन उन महान हस्तियों को याद किया जाता है जिन्होंने लगभग तीन वर्षों की मेहनत के बाद भारत के संविधान को तैयार किया और देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत किया। उन्होंने यह भी बताया कि भारत का संविधान 2 वर्ष, 11 महीने और 18 दिन में तैयार हुआ।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने हैदराबाद में सैफ्रॉन एयरक्राफ्ट इंजन सर्विसेज सुविधा का उद्घाटन किया

छात्रों ने प्रस्तुत की जानकारियाँ और ली शपथ

कक्षा नौवीं के छात्र-छात्राओं ने संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रस्तुत की। छात्रा रोशनी कुमारी ने सभी छात्रों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। वहीं, छात्र शुभम कुमार गुप्ता ने संविधान की प्रमुख बातों पर अपने विचार साझा किए। मंच का संचालन हर्षिता कुमारी और दिव्यांशी चौधरी ने किया।

https://samacharpost.live/2025/11/pm-modi-inaugurates-safran-aircraft-engine-services-hyderabad/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment