Samachar Post डेस्क, रांची :अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में आज मंगलवार को ध्वजारोहण का विशेष कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर लगभग 12 बजे मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराएंगे। यह आयोजन मार्गशीर्ष मास की शुभ पंचमी और श्रीराम–सीता विवाह पंचमी के अभिजीत मुहूर्त में निर्धारित है।
यह भी पढ़ें :झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, रांची मौसम केंद्र ने जारी किया अलर्ट
PM का कार्यक्रम
सुबह 9:30 बजे प्रधानमंत्री महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सेना के तीन हेलीकॉप्टर साकेत महाविद्यालय स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। वहां से सड़क मार्ग से वीआईपी गेट नंबर-11 के जरिए मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे। ध्वजारोहण से पहले पीएम सुबह 10 बजे सप्त मंदिरों में दर्शन करेंगे महर्षि वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त्य, महर्षि वाल्मीकि, देवी अहिल्या, निषादराज गुहा और माता शबरी मंदिर। इसके बाद शेषावतार मंदिर जायेंगे। सुबह 11 बजे माता अन्नपूर्णा मंदिर जायेंगे।अंत में राम दरबार गर्भगृह में दर्शन-पूजन करेंगे।
विशेष ध्वज की विशेषताएं
मंदिर शिखर पर लगाए जाने वाले ध्वज का आकार ऊंचाई 10 फीट, लंबाई 20 फीट, ध्वज पर भगवान सूर्य की आकृति और कोविदारा पेड़ का चित्र, ॐ का चिह्न अंकित है।
अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था सख्त
कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या में व्यापक सुरक्षा तैनाती की गई है जिले और अयोध्या धाम की सीमाएं सील कर दी गई हैं। बिना पास प्रवेश की अनुमति नहीं है। उदया चौराहे से रामपथ तक बैरिकेडिंग की गई है। रोड शो मार्ग पर इमारतों की छतों पर सुरक्षा तैनाती की गई है। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। PM की सुरक्षा में SPG, NSG, ATS के लगभग 600 कमांडो और करीब 30 हजार सुरक्षा कर्मी तैनात की गई है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के अनुसार, नयाघाट के फ्लोटिंग कंट्रोल रूम से जलमार्ग की निगरानी और जियो-फेंसिंग के जरिए पूरे क्षेत्र पर निरंतर नजर रखी जा रही है।
Reporter | Samachar Post