जैप-5 के हवलदार की AK-47 से गोली लगने से मौत, जांच के लिए SIT गठित

Rupa Kumari | November 22, 2025 | 03:01 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, देवघर : देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित JAP-5 परिसर में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। शूटिंग रेंज की जिम्मेदारी संभाल रहे हवलदार शिवपूजन पाल की AK-47 राइफल से अचानक चली गोली लगने से मौत हो गई। घटना के समय वे हथियारों की नियमित जांच और औपचारिकताएं पूरी कर रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, राइफल से निकली गोली सीधे उनकी गर्दन में लगी और वे वहीं गिर पड़े। गोली की आवाज सुनते ही आसपास मौजूद जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: फर्जी वेबसाइटों का खतरा बढ़ा: नकली पोर्टल बनाकर जारी हो रहे जाली प्रमाणपत्र, सरकार ने जारी किया अलर्ट

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही JAP-5 के वरिष्ठ अधिकारी और मोहनपुर थाना पुलिस परिसर में पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में इसे आकस्मिक फायरिंग का मामला माना जा रहा है, लेकिन राइफल की तकनीकी जांच और वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच शुरू हो गई है।

भभुआ जिले के रहने वाले थे हवलदार शिवपूजन

मृतक हवलदार शिवपूजन पाल मूल रूप से बिहार के भभुआ जिले के निवासी थे। वे लंबे समय से JAP-5 में पदस्थापित थे और अपने अनुशासन व कार्यनिष्ठा के लिए साथियों में विशेष पहचान रखते थे। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें