Samachar Post डेस्क, रांची : थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शुक्रवार को मिस यूनिवर्स 2025 का भव्य फिनाले आयोजित हुआ। भारतीय समयानुसार कार्यक्रम सुबह 6:30 बजे शुरू हुआ। इस बार मेक्सिको की फातिमा बॉश ने अन्य प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीत लिया।
फाइनल रिजल्ट
- विजेता: मेक्सिको – फातिमा बॉश
- फर्स्ट रनर-अप: कोटे डी आइवर
- सेकेंड रनर-अप: वेनेजुएला
- थर्ड रनर-अप: फिलीपींस
भारत की 22 वर्षीय मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 में जगह नहीं बना पाईं।
यह भी पढ़ें: आरआरसी नॉर्दर्न ईस्ट में 4116 पदों पर भर्ती, फिटर-इलेक्ट्रीशियन-वेल्डर समेत कई ट्रेड के उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
टॉप 12 फाइनलिस्ट
चिली, कोलंबिया, क्यूबा, ग्वाडेलोप, मेक्सिको, प्यूर्टो रिको, वेनेजुएला, चीन, फिलीपींस, थाईलैंड, माल्टा और कोट डी आइवर।
मिस यूनिवर्स 2024 ने पहनाया ताज
पिछली विजेता डेनमार्क की विक्टोरिया केजर थेलविग, जिन्होंने नवंबर 2024 में खिताब जीता था, ने इस वर्ष फातिमा के सिर पर ताज पहनाया।
मिस यूनिवर्स: 1952 से महिला सशक्तिकरण का वैश्विक मंच
1952 में स्थापित मिस यूनिवर्स संगठन महिलाओं को, लीडरशिप, एजुकेशन, सोशल इम्पैक्ट, डायवर्सिटी और पर्सनल डेवलपमेंट के लिए विश्वस्तरीय प्लेटफॉर्म प्रदान करता है।
विवादों में रहा मिस यूनिवर्स 2025 का आयोजन
इस साल प्रतियोगिता कई विवादों से घिरी रही, फाइनल से तीन दिन पहले जज और म्यूज़िशियन उमर हार्फूच ने इस्तीफा दिया। इसके बाद दूसरे जज, फ्रांसीसी फुटबॉल मैनेजर क्लाउड मैकेले ने भी पद छोड़ दिया। इन घटनाओं से आयोजन पर धांधली और पक्षपात के आरोप लगे।
विजेता फातिमा बॉश दो हफ्ते पहले भी विवादों में थीं
फाइनल से दो सप्ताह पहले मेजबान नवात इत्सराग्रिसिल ने एक मीटिंग में फातिमा को लाइव स्ट्रीम पर “Dumbhead” कहकर आलोचना की थी। बात से नाराज़ होकर फातिमा मीटिंग से बाहर चली गई थीं। इन विवादों के बीच उन्होंने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीतकर रिकॉर्ड बनाया।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।