Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो युवकों विकास दास (23) और रोहित गोराई उर्फ भोला (24) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद किया, जिसमें शामिल है दो पीस नाक फुली, एक नथुनी, एक जोड़ा चांदी की पायल, एक जोड़ा चांदी जैसे डिजाइन का हाथ का मेंहदी, एक जोड़ा सफेद ईयरबड, एक रेडमी मोबाइल फोन, सिक्कों से भरा प्लास्टिक डिब्बा और अन्य सामान शामिल है।
यह भी पढ़ें: दुलारचंद यादव हत्याकांड: अनंत सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
शिकायत के बाद बनाई गई विशेष टीम
17 नवंबर को विजयनगर निवासी अशोक कुमार मोर्या ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, दिन में घर का ताला तोड़कर चोर लगभग 70 हजार रुपये के गहने और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। कुल 1.20 लाख रुपये की चोरी हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP के निर्देश पर नगर पुलिस उपाधीक्षक की अगुवाई में एक विशेष जांच टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी जांच, स्थानीय पूछताछ और गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों को पकड़ा।
आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
थाना प्रभारी संतोष कुमार के अनुसार, विकास दास पर 2022, 2023 और 2024 में बिरसानगर थाना क्षेत्र में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। रोहित गोराई उर्फ भोला के खिलाफ 2023 में सिदगोड़ा, साकची और बिष्टुपुर थाना में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।