जामताड़ा: जंगल में चल रहा था साइबर गैंग का ठिकाना, 6 अपराधी गिरफ्तार; फर्जी सिम-फोन सहित भारी सामान बरामद

Rupa Kumari | November 20, 2025 | 01:16 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,जामताड़ा : साइबर अपराध का हब माने जाने वाले जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के दुलाड़ीह जंगल में की गई छापेमारी में 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए। यह गिरोह जंगल में बैठकर झारखंड, बिहार, बंगाल और ओडिशा में लोगों को ऑनलाइन ठगी का शिकार बना रहा था। कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक विहारी मरांडी ने किया।

बरामदगी

पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल उपकरण जब्त किए..

  • 13 मोबाइल फोन
  • 18 सिम कार्ड
  • 1 एटीएम कार्ड
  • 1 आधार कार्ड
  • 1 मोटरसाइकिल

गिरफ्तार आरोपी जामताड़ा जिले के विभिन्न गांवों के रहने वाले हैं, सनफराज अंसारी, इब्राहिम अंसारी, जनाब अंसारी, सदरूदीन अंसारी, बेलाल अंसारी और सराफत अंसारी।

यह भी पढ़ें:रांची सदर अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

ठगी का तरीका

पुलिस के अनुसार, गिरोह बैंक ग्राहकों खासकर बंधन बैंक को कॉल कर कार्ड ब्लॉक होने की धमकी देता था। इसके बाद, पीड़ित से स्क्रीन-शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाता था। इसी ऐप के जरिए OTP, कार्ड नंबर, CVV, PIN और बैंक बैलेंस जैसी पूरी जानकारी हासिल करता था। कुछ ही मिनटों में खाते से पैसे उड़ा दिए जाते थे।

अगली कार्रवाई

मामला जामताड़ा साइबर थाना में कांड संख्या 68/25 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपियों पर आईटी एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें