CM हेमंत सोरेन 21 नवंबर को करेंगे पलामू दौरा, DC–SP ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

Meenu | November 19, 2025 | 05:05 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,पलामू :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 21 नवंबर को नीलांबर–पीतांबरपुर प्रखंड के महावीर मोड़ में आयोजित होने वाले ‘आपकी योजना, आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस मौके पर वे कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन करेंगे और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे।

यह भी पढ़ें :राज्यपाल से मिला अखिल भारतीय साहित्य परिषद का प्रतिनिधिमंडल, प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने का दिया निमंत्रण

DC–SP ने किया सुरक्षा और व्यवस्था का निरीक्षण

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बुधवार को DC समीरा एस और SP रीष्मा रमेशन ने कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग, बैठने की व्यवस्था, आवश्यक सुविधाएं,को दुरुस्त रखने के स्पष्ट निर्देश दिए। DC ने सभी विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए कहा कि कार्यक्रम की तैयारी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही जिन योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होना है, उनकी सूची उप विकास आयुक्त के साथ समन्वय कर जल्द उपलब्ध कराने को कहा।

तैयारियाँ तेज़, टेंट लगाने का काम शुरू

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता और कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि BDO और CO वर्चुअली जुड़े रहे। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने का कार्य भी शुरू हो चुका है। CM हेमंत सोरेन इससे पहले भी इस अभियान में हिस्सा ले चुके हैं और 2023 के बाद से पलामू का पांच से अधिक बार दौरा कर चुके हैं। इन दौरों में उन्होंने क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणाएं की थीं।

Share this news

संबंधित खबरें