मतदाता सूची की पैतृक मैपिंग में तेजी के निर्देश, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

Rupa Kumari | November 18, 2025 | 05:02 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को सभी ईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने वर्तमान मतदाता सूची की 2003 की सूची से पैतृक मैपिंग के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। रवि कुमार ने बताया कि राज्य के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में पैतृक मैपिंग का काम 70% तक पूरा हो चुका है, जिससे आगामी गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को गति मिलेगी। वहीं जिन इलाकों में यह कार्य धीमी गति से चल रहा है, वहां वोटर आउटरीच प्रोग्राम चलाने का आदेश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: कल्पना सोरेन से मलेशिया और श्रीलंका के सांसदों ने की मुलाकात, सहयोग पर हुई चर्चा

लापरवाही पर सख्ती, राजनीतिक दलों को भी जिम्मेदारी याद दिलाई

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने साफ कहा कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य है। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी बीएलए (Booth Level Agents) की नियुक्ति तेजी से करने का आग्रह किया, ताकि पुनरीक्षित मतदाता सूची तैयार करने में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित हो सके।

बैठक में शामिल रहे अधिकारी

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज कुमार ठाकुर सहित सभी जिलों के ईआरओ और उप निर्वाचन पदाधिकारी शामिल हुए।

Share this news

संबंधित खबरें