मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सारण में चुनाव ड्यूटी से गायब 29 महिला सिपाहियों का वेतन रोका, तीन दिन में जवाब तलब

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : सारण जिले में चुनाव ड्यूटी को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर 29 प्रशिक्षु महिला सिपाहियों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। साथ ही सभी को तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का आदेश जारी किया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर की गई।

उपस्थिति जांच में सामने आई लापरवाही

एसएसपी के अनुसार, मतदान और मतगणना के बाद की गई उपस्थिति जांच में पता चला कि 29 महिला प्रशिक्षु सिपाही बिना किसी सूचना या छुट्टी अनुमति के ड्यूटी से अनुपस्थित थीं। 13 नवंबर की रात मतगणना के दौरान 19 सिपाही ड्यूटी से गायब मिलीं। 15 नवंबर की सुबह नियमित हाजिरी में 10 और सिपाही अनुपस्थित पाई गईं।

यह भी पढ़ें: टंडवा में हाइवा मालिकों की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, थानेदार पर अवैध वसूली के आरोप; सीएम को सौंपा जाएगा पत्र

वेतन रोका, स्पष्टीकरण अनिवार्य

ड्यूटी से बिना सूचना अनुपस्थित रहना विभागीय नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जाता है। इसी आधार पर 13 और 15 नवंबर का वेतन रोका गया है। सभी 29 महिला सिपाहियों को तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया, तो विभागीय कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने इसे चुनाव ड्यूटी में जवाबदेही सुनिश्चित करने की कड़ी कार्रवाई बताया है।

https://samacharpost.live/2025/11/chatra-tandwa-hyva-owners-strike-coal-dispatch-stop-illegal-extortion-claims/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment