झारखंड में कड़ाके की ठंड, 11 जिलों में येलो अलर्ट, तापमान 6 डिग्री तक गिरा

Meenu | November 15, 2025 | 10:05 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड में नवंबर की शुरुआत में ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई जिलों में तापमान अचानक लुढ़कने से लोगों को पहाड़ी इलाकों जैसी ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक गिर गया, जिसके बाद मौसम विभाग ने 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें :बाल दिवस पर यूनिसेफ के पूर्व बाल पत्रकारों और युवाओं से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

11 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में सुबह-शाम शीतलहर तेज रहेगी और तापमान 6–7°C तक नीचे जा सकता है रांची, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, गुमला, सिमडेगा, चतरा, हजारीबाग और रामगढ़।

मुख्य शहरों का तापमान और AQI

शहरतापमान (अधिकतम/न्यूनतम)AQI
रांची25°C / 9°C208
जमशेदपुर28°C / 11°C225
धनबाद27°C / 12°C172
बोकारो25°C / 10°C180

राज्यभर में सूरज ढलने के बाद ठंडी हवाएं तेजी से बढ़ रही हैं। जहां एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 10–12°C था, वहीं अब यह 7–8°C तक पहुंच गया है। रात में कड़ाके की ठंड और सुबह घना कोहरा लोगों के लिए परेशानी बढ़ा रहा है।

मॉर्निंग वॉकर्स के लिए चेतावनी

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि तेज ठंड और कोहरे के कारण सुबह जल्दी घर से निकलने से बचें। अधिकतर लोग 7 बजे के बाद ही मॉर्निंग वॉक कर रहे हैं। गर्म कपड़ों, ग्लव्स और कैप का इस्तेमाल जरूरी बताया गया है।

पिछले 24 घंटे में तापमान का हाल

सबसे कम तापमान खूंटी 6°C और सबसे अधिक तापमान चाईबासा 30°C का रहा। दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह स्थिति 17 नवंबर तक बनी रह सकती है और ठंड में और इजाफा होने के आसार हैं।

Share this news

संबंधित खबरें