मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बिहार चुनाव 2025: तारापुर सीट पर डिप्टी CM सम्राट चौधरी की बढ़त पक्की, औपचारिक घोषणा का इंतज़ार

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं और कई सीटों पर तस्वीर लगभग साफ हो गई है। बेतिया और तारापुर सीटों पर भाजपा और एनडीए ने दमदार प्रदर्शन किया है।

बेतिया में रेणु देवी की प्रभावी जीत

बेतिया विधानसभा सीट पर भाजपा की रेणु देवी ने शानदार जीत हासिल की है। उन्हें लगभग 17,000 वोटों की बढ़त मिली है और उन्होंने वाशी अहमद को हराकर सीट अपने नाम कर ली। इस जीत के साथ बेतिया क्षेत्र में भाजपा की पकड़ और मजबूत हो गई है।

यह भी पढ़ें: मोकामा से अनंत सिंह की बड़ी जीत, वीणा देवी को 28,206 वोटों से हराया

तारापुर में सम्राट चौधरी आगे

तारापुर सीट से डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें कुल 46,000 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी प्रत्याशी अरुण कुमार काफी पीछे रह गए। सम्राट चौधरी की यह जीत लगभग तय मानी जा रही है, हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है। यह परिणाम एनडीए की बढ़ती ताकत को प्रत्यक्ष रूप से दर्शाता है।

राघोपुर में तेजस्वी यादव पिछड़ रहे

इधर राघोपुर सीट पर आरजेडी प्रमुख तेजस्वी यादव लगभग 9,000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस अंतर ने उनकी जीत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं और यह रुझान आरजेडी के लिए चिंता का विषय बन गया है। मौजूदा रुझानों और अब तक आए नतीजों से साफ है कि बिहार में इस बार एनडीए और भाजपा की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है और सत्ता में नीतीश कुमार की वापसी के संकेत और स्पष्ट हो रहे हैं।

https://samacharpost.live/2025/11/mokama-election-result-anant-singh-wins-beats-veena-devi/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment