Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड स्थापना दिवस को विशेष बनाने के लिए राजधानी पूरी तरह तैयार है। उत्सव से पहले शहर रंगों और संस्कृति की अनोखी चमक से भर गया है। रांची की कई प्रमुख दीवारों पर बनी नई वॉल पेंटिंग्स ने शहर का रूप बदल दिया है। सरकार की पहल पर चल रहे इस बड़े आर्ट अभियान ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और शहर एक ओपन-एयर आर्ट गैलरी की तरह दिख रहा है।
दीवारों पर उभर रहा झारखंड का स्वरूप
शुक्रवार से जारी इस अभियान में कलाकार सोहराय–खोवर कला, आदिवासी जीवन, लोकनृत्य, जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक सौंदर्य को विभिन्न थीम्स के जरिए उकेर रहे हैं। कई कलाकार पारंपरिक कला को आधुनिक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जापानी स्वराज पेंटिंग स्टाइल और अन्य मॉडर्न तकनीकों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला: भाजपा कोई दल नहीं, छल है, PDA प्रहरी हर चाल नाकाम करेंगे
शहर के तीन स्थान आकर्षण का केंद्र
अभियान के लिए तीन प्रमुख लोकेशनों का चयन किया गया है..
- आयुक्त कार्यालय (कचहरी परिसर)
- मोरहाबादी चिल्ड्रेन पार्क की बाउंड्री
- जाकिर हुसैन पार्क की दीवारें
इन जगहों पर प्रोफेशनल कलाकार लगातार पेंटिंग कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये दीवारें सिर्फ कला का प्रदर्शन नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा, उसकी जड़ों और पहचान को जीवंत रूप देने का प्रयास हैं। डिजिटाल पाठकों के लिए खास रांची की ये वॉल पेंटिंग्स न सिर्फ स्थापना दिवस की सुंदर सजावट हैं, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक अनोखा माध्यम भी बन रही हैं।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।