उत्तराखंड में बेसिक शिक्षकों की भर्ती: 1649 पदों के लिए आवेदन शुरू

Meenu | November 12, 2025 | 12:11 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची :राज्य सरकार ने बेसिक शिक्षकों के 1649 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन करना होगा।

यह भी पढ़ें :विधायक पूर्णिमा साहू ने बिरसानगर क्षेत्र का लिया जायजा, मोहरदा जलापूर्ति कार्य का किया निरीक्षण

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित योग्यताएँ होना अनिवार्य है शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन + D.El.Ed डिग्री और उत्तराखंड टीईटी पास होना जरूरी, आयु सीमा न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 42 साल (1 जुलाई 2025 के अनुसार)। राज्य सरकार नियमानुसार उम्र में छूट भी प्रदान कर सकती है।

वेतन और चयन प्रक्रिया

सैलरी ₹35,400 – ₹1,12,400 प्रतिमाह और चयन मेरिट के आधार पर होगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • प्रशिक्षण प्रमाणपत्र (D.El.Ed)
  • टीईटी सर्टिफिकेट
  • निवास प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर

ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (जिलेवार)

  • अल्मोड़ा: 30.11.2025 (5 PM)
  • बागेश्वर: 29.11.2025 (5 PM)
  • चमोली: 30.11.2025 (5 PM)
  • पिथौरागढ़: 29.11.2025 (5 PM)
  • उत्तरकाशी: 29.11.2025 (5 PM)
  • चंपावत: 28.11.2025 (5 PM)
  • उधम सिंह नगर: 28.11.2025 (5 PM)
  • पौड़ी गढ़वाल: 29.11.2025 (5 PM)
  • देहरादून: 29.11.2025 (5 PM)
  • नैनीताल: 28.11.2025 (5 PM)
  • टिहरी गढ़वाल: 05.12.2025 (5 PM)

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया

जिलेवार नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को भरें। सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित जिले के पते पर भेजें।

Share this news

संबंधित खबरें