सीतामढ़ी में JDU उम्मीदवार के पोलिंग एजेंट पर कार्रवाई, मतपत्र बांटने का आरोप

Rupa Kumari | November 11, 2025 | 04:49 PM IST
  • रुन्नीसैदपुर विधानसभा में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। इसी बीच सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया। JDU प्रत्याशी पंकज मिश्रा के पोलिंग एजेंट गौतम कुमार पर मतदान के दौरान मतदाताओं को पार्टी पंपलेट और मतपत्र (बैलेट पेपर) बांटने का आरोप लगा है।

वीडियो वायरल, मौके पर अफरा-तफरी

घटना बूथ नंबर 270 की है, जहां का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। आरोपों के सामने आने पर जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार विजय सिंधिया मौके पर पहुंचे और कथित रूप से पोलिंग एजेंट को मतपत्र बांटते हुए पकड़ लिया। इस दौरान बूथ पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें: पलामू में ब्राउन शुगर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 2 सप्लायर गिरफ्तार 21 ग्राम ब्राउन शुगर, बाइक, मोबाइल और नकदी बरामद

पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की

सूचना मिलने पर पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेट तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की तुरंत जांच शुरू की। जिला प्रशासन ने कहा कि दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग के निर्देश पर गौतम कुमार के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है।

मतदाताओं से अपील

प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर मतदान करें और किसी भी तरह की गड़बड़ी की सूचना तुरंत अधिकारियों को दें।

Share this news

संबंधित खबरें