Samachar Post रिपोर्टर,रांची :दिल्ली में सोमवार शाम हुए बम धमाके के बाद देशभर में सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया गया है. इसी कड़ी में झारखंड की राजधानी रांची में भी सोमवार देर रात तक सघन जांच अभियान चलाया गया।
यह भी पढ़ें :घाटशिला उपचुनाव: ठंड के बीच सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान, मतदाताओं में उत्साह
SSP के आदेश पर 24×7 अलर्ट
एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारियों और ओपी (आउट पोस्ट) प्रभारियों ने विशेष अभियान के तहत शहरभर में सुरक्षा जांच की। पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आई।
चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सख्ती
जांच अभियान खास तौर पर प्रमुख चौक–चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, संवेदनशील और हाई अलर्ट क्षेत्रों में चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन तलाशी ली गई। संदिग्धों से पूछताछ, ID की जांच की जा रही है। पुलिस टीमों ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की, साथ ही पहचान पत्रों की गहन जांच भी की गई। अधिकारियों के मुताबिक, यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा और सुरक्षा में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी।
पुलिस की जनता से अपील
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अगर कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें। शहर की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी सतर्कता बरत रहा है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
Reporter | Samachar Post