Samachar Post डेस्क,गया :गया जिले में 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। मतदान से पहले सोमवार यानी 10 नवंबर को सभी पोलिंग पार्टियों को उनके-निर्धारित विधानसभा क्षेत्रों में भेजा जाएगा। इसके लिए गया शहर, बेलागंज और वजीरगंज के लिए मतदान सामग्री का वितरण डिस्पैच सेंटर से किया जाएगा। इस दौरान शहर के कई रूट पर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल इमरजेंसी वाहन को अनुमति दी जाएगी।
यह भी पढ़ें :झारखंड में ठंड का असर बढ़ने लगा, 11 नवंबर तक शीतलहर अलर्ट जारी
कौन-कौन से रूट होंगे बंद
प्रशासन ने विशेष रूट्स पर नो एंट्री की घोषणा की है गया कॉलेज मोड़ (एपी कॉलोनी मोड़) से गेवाल बिगहा की ओर जाने वाले सभी वाहन बंद रहेंगे। डीएम आवास मोड़, सुधा डेयरी मोड़ और पुलिस लाइन मोड़ से गया कॉलेज की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। आशा सिन्हा मोड़ से 200 मीटर पूरब तक और फर्स्ट कराई मोड़ से कॉलेज गेट व पेट्रोल पंप की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहन वर्जित रहेंगे। प्रशासन ने कहा कि वाहनों की पार्किंग ओटीए मैदान में चिन्हित स्थल पर ही करनी होगी।
सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के इंतजाम
सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए शहर के मुख्य मोड़ और गेट्स पर बैरिकेडिंग की जाएगी, जिनमें शामिल हैं गया कॉलेज मोड़, गेवाल बिगहा मोड़, डीएम आवास, पुलिस लाइन मोड़, जजेज कॉलोनी पथ, खेल परिसर गेट, कॉलेज मेन। गेटजिन वाहनों को शहर में प्रवेश या निकास करना है, उनके लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं। इसके तहत दोमुहान गेट से आने वाले वाहन नीचे दिए गए मार्गों से होकर शहर में प्रवेश करेंगे सिकड़िया मोड़, साइबर थाना मोड़, आशा सिंह मोड़, जिला विधिक प्राधिकरण मोड़।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि निर्धारित ट्रैफिक रूट का पालन करें, ताकि पोलिंग पार्टियों के डिस्पैच में कोई बाधा न आए और चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके।
Reporter | Samachar Post