Samachar Post डेस्क,पटना :दानापुर के मानस नया पानापुर गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। इंदिरा आवास योजना के तहत बने मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह गांव सारण और पटना की सीमा से लगे दियारा क्षेत्र में स्थित है। मृतकों में शामिल हैं मोहम्मद बबलू (35), उनकी पत्नी रोशन खातून (30), बेटी रुसार (12), बेटा चांद (10), छोटी बेटी चांदनी (2)। बताया जा रहा है कि हादसे के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। मोहम्मद बबलू के भाई उस समय घर पर नहीं थे, जिससे उनकी जान बच गई।
यह भी पढ़ें :रांची चैंपियंस ट्रॉफी का भव्य समापन, कल्चरल एंड नॉलेज डेवलेपमेंट ने 47 रन से जीता खिताब
ग्रामीणों ने बताया- जोरदार आवाज के बाद मलबा हटाकर निकाले शव
हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय अचानक तेज आवाज हुई और जब लोग बाहर निकले तो देखा कि बबलू का मकान पूरी तरह ढह चुका था। आसपास के लोगों ने मिलकर मलबा हटाया और तब जाकर पांचों शव निकाले जा सके।
इंदिरा आवास योजना का पुराना मकान बनी मौत की वजह
ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद बबलू का मकान इंदिरा आवास योजना के तहत बनाया गया था, लेकिन दीवारों और छत में पहले से दरारें थीं। आर्थिक तंगी के कारण परिवार मकान की मरम्मत नहीं करवा पाया था।ग्रामीणों ने कहा, अगर मकान समय पर मजबूत बनाया गया होता तो यह हादसा टाला जा सकता था।
Reporter | Samachar Post