Samachar Post डेस्क, रांची : राज्य की नवनियुक्त प्रभारी डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सीएम हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात तदाशा मिश्रा द्वारा प्रभारी डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के बाद सीएम से की गई पहली औपचारिक भेंट थी।
सीएम ने दी शुभकामनाएं, जताई उम्मीद
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने तदाशा मिश्रा को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं और राज्य की कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की अपेक्षा जताई। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें पुलिस प्रशासन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह भी पढ़ें: अवैध बालू खनन का विरोध पड़ा भारी: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, चाईबासा में उबाल
डीजीपी ने किया निष्ठा से कार्य करने का आश्वासन
इस अवसर पर तदाशा मिश्रा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगी। बताया गया कि तदाशा मिश्रा हाल ही में राज्य की प्रभारी डीजीपी नियुक्त की गई हैं। वे राज्य पुलिस बल में लंबे अनुभव के साथ जानी जाती हैं। सरकार को उम्मीद है कि उनकी नियुक्ति से राज्य की पुलिस व्यवस्था और भी प्रभावी एवं संवेदनशील बनेगी।





















