मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

आस्था, संस्कृति और अनुशासन का संगम बना प्रथम राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिमडेगा स्थित ऐतिहासिक रामरेखा धाम में आयोजित प्रथम राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025 भव्यता और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों से आए लाखों श्रद्धालुओं ने इस आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपायुक्त कंचन सिंह और पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन आस्था, संस्कृति, प्रकृति और अनुशासन का अनोखा संगम बन गया। प्रशासन की सतर्कता और सुव्यवस्थित प्रबंधन ने इस महोत्सव को ऐतिहासिक बना दिया।

कलाकारों ने मोहा दर्शकों का मन

महोत्सव के दौरान स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नन्ही कलाकार नैना कुमारी ने अपने आत्मविश्वास और अद्भुत प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति से प्रभावित होकर उपायुक्त कंचन सिंह ने स्नेहपूर्वक उन्हें गोद में उठाकर प्यार किया। प्रसिद्ध कलाकार जगदीश बड़ाईक, हास्य अभिनेता रविंद्र जोनी, लोक गायिका राधा श्रीवास्तव और भजन गायिका शहनाज अख्तर ने अपने सुरों से पूरे वातावरण को भक्ति और देशभक्ति के रंगों में रंग दिया।

यह भी पढ़ें: मानगो में बेकाबू सांड़ ने ली महिला की जान, 15 लोग पहले ही हो चुके थे घायल

प्रशासनिक तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी, नोडल पदाधिकारी के रूप में, ऐसी व्यवस्था स्थापित करने में सफल रहे जहाँ श्रद्धा, उत्साह और मनोरंजन का सुंदर समन्वय दिखाई दिया। दुर्गम स्थल पर भी स्वच्छता, पार्किंग, सुरक्षा और जनसुविधाओं की उत्कृष्ट व्यवस्था प्रशासन की तत्परता और समर्पण को दर्शाती रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद पुलिस बल और दंडाधिकारियों ने अनुशासन और संयम का परिचय देते हुए शांतिपूर्वक व्यवस्था संभाली। उपायुक्त कंचन सिंह और एसपी एम. अर्शी ने स्वयं पूरे परिसर का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी रखी।

जनसहभागिता और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम

जनसहभागिता, प्रशासनिक कुशलता और सांस्कृतिक उल्लास के इस संगम से सम्पन्न राजकीय रामरेखा महोत्सव 2025 ने सिमडेगा को एक नई पहचान दी है। महोत्सव में प्रस्तुति देने वाले सभी कलाकारों को जेएसएलपीएस की दीदियों द्वारा निर्मित स्मृति-चिह्न भेंटस्वरूप प्रदान किए गए। कार्यक्रम का मंच संचालन मीनाक्षी शर्मा ने किया, जबकि जिले के सभी पदाधिकारीगण और अनेक गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

https://samacharpost.live/2025/11/jamshedpur-mango-rampaging-bull-attack-woman-death/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment