मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

राहुल गांधी ने AICC मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोहराए वोट चोरी के आरोप, पेश किए सबूत

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बार फिर “वोट चोरी” के अपने आरोप दोहराए। उन्होंने इस दौरान कई कथित सबूत प्रस्तुत करते हुए दावा किया कि हरियाणा, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर वोटों की हेराफेरी हुई है। राहुल गांधी ने कहा कि एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की जीत दिखाई गई थी, लेकिन बाद में व्यापक अनियमितताओं की शिकायतें मिलीं। उन्होंने एक महिला की तस्वीर दिखाते हुए दावा किया कि इस महिला ने अलग-अलग नामों से 10 जगहों पर 22 बार वोट डाला। राहुल ने इसे एक “सेंट्रलाइज ऑपरेशन बताया और कहा कि “यह सिर्फ बूथ स्तर की गड़बड़ी नहीं है, बल्कि राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर संगठित तरीके से हो रहा है।

‘H फाइल्स’ का किया उल्लेख

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास “H फाइल्स” हैं, जिनमें इस पूरे प्रकरण का पूरा विवरण दर्ज है। उनका दावा है कि हरियाणा में हर आठ में से एक वोटर नकली है और नकली फोटो वाले एक लाख से अधिक मतदाता मौजूद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कुल 25 लाख वोट चोरी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पटना एयरपोर्ट पर आमने-सामने आए तेजस्वी और तेजप्रताप, मुलाकात में दिखी बड़े भाई की ख़ामोशी

भाजपा पर सीधा निशाना

राहुल गांधी ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “वे भारत के संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “महादेवपुरा से जुड़ा खुलासा केवल एक ‘एटम बम’ था, असली विस्फोट अभी बाकी है।”

https://samacharpost.live/2025/11/patna-airport-tejashwi-tejpratap-meeting-bihar-election-2025/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment