मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पटना PMCH में शुरू हुआ नया चर्म रोग वार्ड, अब मरीजों को मिलेगी आधुनिक और बेहतर सुविधा

--Advertisment--

  • PMCH में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

Samachar Post रिपोर्टर, पटना :राजधानी पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में मरीजों के लिए एक और बड़ी सुविधा शुरू की गई है। मंगलवार को अस्पताल में नया चर्म रोग (स्किन) वार्ड शुरू किया गया। यह वार्ड 37 बेड का है और शुरुआत के दिन ही 16 से अधिक मरीजों को भर्ती किया गया। वार्ड का उद्घाटन PMCH अधीक्षक डॉ. आई.एस. ठाकुर और चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा सिंह ने किया। दोनों अधिकारियों ने नए वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।

यह भी पढ़ें :WPL 2026: RCB के हेड कोच बने मालोलन रंगराजन

अब इन बीमारियों का होगा आधुनिक इलाज

नए चर्म रोग वार्ड में त्वचा संक्रमण (स्किन इन्फेक्शन), एलर्जी, दवाओं के रिएक्शन और जलने जैसी जटिल समस्याओं का इलाज किया जाएगा। पहले यह वार्ड दरभंगा हाउस के मुख्य गेट के पास स्थित था, लेकिन अब इसे टी-1 टावर में शिफ्ट किया गया है। डॉ. ठाकुर ने बताया कि नए वार्ड में मरीजों को स्वच्छ वातावरण, आधुनिक उपकरणों और प्रशिक्षित चिकित्सक-नर्सिंग स्टाफ की मदद से बेहतर देखभाल मिल सकेगी।

त्वरित चिकित्सा और सुरक्षा सुविधाएं

वार्ड में मरीजों की स्थिति पर नियमित मॉनिटरिंग, त्वरित उपचार सुविधा और 24 घंटे स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।अगर किसी मरीज की हालत बिगड़ती है, तो अलार्म सिस्टम के जरिए तुरंत नर्सिंग स्टाफ और डॉक्टर को सूचना मिलती है, जिससे समय रहते इलाज शुरू हो सके।

नए मेडिसिन वार्ड के बाद एक और बड़ी पहल

हाल ही में PMCH में 270 बेड वाला नया मेडिसिन वार्ड भी शुरू हुआ है। यह वार्ड टी-1 भवन के दूसरे और चौथे तल पर स्थित है और इसमें वातानुकूलित कमरे, आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम और अलार्म सुविधा उपलब्ध है। PMCH प्रशासन के अनुसार, इन दोनों नए वार्डों की शुरुआत से गंभीर और जटिल मामलों में तेजी से उपचार संभव होगा और राज्य में सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में बड़ा सुधार आएगा।

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की दिशा

नया चर्म रोग वार्ड आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं से लैस है। यह कदम बिहार सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत राज्य के प्रमुख सरकारी अस्पतालों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है ताकि हर मरीज को बेहतर, सुरक्षित और त्वरित इलाज मिल सके।

https://samacharpost.live/2025/11/wpl-2026-rcb-head-coach-malolan-rangarajan-appointed/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment