मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

दुमका गैंगरेप केस: झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत संज्ञान बंद किया, सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट

--Advertisment--

  • चार्जशीट दाखिल, आधे गवाहों की गवाही पूरी- अब मॉनिटरिंग की जरूरत नहीं: अदालत

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :दुमका में स्पेनिश टूरिस्ट महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान से चल रही जनहित याचिका की सुनवाई सोमवार को समाप्त कर दी। चीफ जस्टिस तर्लोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने राज्य सरकार के जवाब पर संतोष जताते हुए कहा कि सरकार ने मामले में आवश्यक कदम उठाए हैं, इसलिए अब अदालत की मॉनिटरिंग की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता शाहबाज अख्तर ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। कुल 32 गवाहों में से 16 गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है और आगे की सुनवाई जारी है।

यह भी पढ़ें :बरौनी और भागलपुर के यात्रियों के लिए खुशखबरी: चार नई स्पेशल ट्रेनें शुरू

एसआईटी ने की थी जांच, कई आरोपी गिरफ्तार

यह मामला दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र का है, जहां स्पेनिश भाषा बोलने वाली ब्राजील की महिला टूरिस्ट अपने पति के साथ कुंजी गांव में टेंट लगाकर रुकी हुई थी। इसी दौरान 8 से 10 आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, फिर अन्य को भी हिरासत में लिया गया। राज्य सरकार ने गंभीरता दिखाते हुए एसआईटी (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) का गठन किया था। अब चार्जशीट दाखिल होने और गवाहों की गवाही शुरू होने के बाद, हाईकोर्ट ने माना कि सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर्याप्त है और जनहित याचिका को बंद कर दिया गया।

https://samacharpost.live/2025/11/northern-railway-festival-special-trains-karnal-gurugram-to-barouni-bhagalpur/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment