Samachar Post डेस्क, रांची : झारखंड के जमशेदपुर जिले के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद तीन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए। कुल 17 नामांकन पत्रों में से तीन रद्द होने के बाद अब 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं।
रद्द किए गए नामांकन
मंगल मुर्मू (राष्ट्रीय सनातन पार्टी), दुखीराम मांडी (आपकी विकास पार्टी), मालती टुडू (निर्दलीय)।
यह भी पढ़ें: छठ पूजा को लेकर बिहार के इन रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम
बचे हुए प्रत्याशी
- परमेश्वर टुडू (निर्दलीय)
- श्रीलाल किस्कू (निर्दलीय)
- बाबूलाल सोरेन (भाजपा)
- सोमेश चंद्र सोरेन (झामुमो)
- पार्वती हांसदा (पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया-डेमोक्रेटिक)
- मनसा राम हांसदा (निर्दलीय)
- नारायण सिंह (निर्दलीय)
- विकास हेम्ब्रम (निर्दलीय)
- पंचानन सोरेन (भारत आदिवासी पार्टी-BAP)
- बसंत कुमार तोपनो (निर्दलीय)
- रामदास मुर्मू (जेएलकेएम)
- मनोज कुमार सिंह (निर्दलीय)
- विक्रम किस्कु (निर्दलीय)
- रामकृष्ण कांति माहली (निर्दलीय)
नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 24 अक्टूबर है। अगर कोई उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेता है, तो कुल प्रत्याशियों की संख्या कम हो सकती है।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।