Samachar Post रिपोर्टर, रांची : आगामी 30 नवंबर को रांची के जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे मुकाबले को लेकर बुधवार को जेएससीए और रांची जिला प्रशासन के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य मैच के दौरान सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की रणनीति तैयार करना था।
बैठक में शामिल अधिकारी
बैठक में जेएससीए अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपायुक्त रांची मंजुनाथ भजन्त्री, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, जेएससीए उपाध्यक्ष संजय पांडे, सचिव सौरभ तिवारी, सह सचिव शहबाज नदीम, कोषाध्यक्ष अमितावा घोष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजेश्वर नाथ आलोक, एसपी ट्रैफिक राकेश सिंह, एसडीओ सदर उत्कर्ष कुमार सहित जिला प्रशासन और जेएससीए के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: पूर्वी जोन से सीनियर महिला इंटर जोनल टी-20 ट्रॉफी के लिए खिलाड़ियों का चयन, रांची में हुई बैठक
सुरक्षा और यातायात की विस्तृत चर्चा
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मैच के दिन भारी भीड़ और यातायात को ध्यान में रखते हुए विशेष इंतज़ाम किए जाएंगे। इसमें शामिल हैं, बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मैच के दिन अपेक्षित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं और सुरक्षा घेराबंदी को लेकर विशेष इंतज़ाम किए जाएंगे। प्रशासन और जेएससीए ने मिलकर एक एक्शन प्लान तैयार करने पर सहमति जताई ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। बैठक में यह भी तय किया गया कि मैच के दौरान स्टेडियम के आस-पास के इलाकों में यातायात डायवर्जन, पार्किंग जोन, इमरजेंसी मेडिकल टीम और फायर यूनिट्स की तैनाती की जाएगी।
Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।