आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन: 24 मई से 4 जून तक पुनदाग स्टेशन में ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

Samachar Post | May 25, 2025 | 11:23 AM IST

Samachar Post, रांची : आनंदा नगर (पुनदाग) में आयोजित हो रहे आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष पहल की है। 24 मई से 4 जून तक 13 प्रमुख ट्रेनों का अस्थायी रूप से पुनदाग स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया गया है। यह निर्णय क्षेत्रीय रेल प्रशासन द्वारा कार्यक्रम में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, जिन ट्रेनों का ठहराव पुनदाग स्टेशन पर किया गया है, उनमें धनबाद-रांची, रांची-भागलपुर, मौर्य एक्सप्रेस, राउरकेला-जयनगर, रांची-हावड़ा जैसी ट्रेनें शामिल हैं। इन ट्रेनों का ठहराव आगमन एवं प्रस्थान समय के अनुसार केवल 1 मिनट के लिए होगा।

यह भी पढ़ें : रेलवे: आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण 3 ट्रेनें रहेगी प्रभावित

इन ट्रेनों का होगा अस्थाई ठहराव

  • ट्रेन संख्या 13303 धनबाद-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 07:27 बजे व प्रस्थान 07:28 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 13304 रांची-धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 18:49 बजे एवं प्रस्थान 18:50 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 13403 रांची-भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 20:59 बजे एवं प्रस्थान 21:00 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 06:22 बजे एवं प्रस्थान 06:23 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 15027 सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 19:16 बजे एवं प्रस्थान 19:17 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 15028 गोरखपुर-सम्बलपुर मौर्य एक्सप्रेस का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 04:30 बजे एवं प्रस्थान 04:31 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 22:14 बजे एवं प्रस्थान 22:15 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 08:02 बजे एवं प्रस्थान 08:03 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18627 हावड़ा-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 20:15 बजे एवं प्रस्थान 20:16 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18628 रांची-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 07:10 बजे एवं प्रस्थान 07:11 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18619 रांची-दुमका एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 23:15 बजे एवं प्रस्थान 23:16 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 18620 दुमका-रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 01:45 बजे एवं प्रस्थान 01:46 बजे होगा।
  • ट्रेन संख्या 63520 बोकारो स्टील सिटी-वर्द्धमान मेमू का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 03:50 बजे एवं प्रस्थान 03:51 बजे होगा।
Share this news

संबंधित खबरें