ऑपरेशन नार्काे के तहत हटिया स्टेशन से 25 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Samachar Post | May 22, 2025 | 06:37 AM IST

Samachar Post, रांची : रांची रेल मंडल में ऑपरेशन नार्को के तहत आरपीएफ ने हटिया रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 किलो गांजा बरामद किया। 20 मई को शाम करीब 6 बजे आरपीएफ की हटिया पोस्ट और फ्लाइंग टीम रांची ने प्लेटफॉर्म-3 पर जांच के दौरान दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने बैग में गांजा होने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र कुमार (संत कबीर नगर, यूपी) और शेख कलाम (चंपारण, बिहार) के रूप में हुई। दोनों के पास से कुल 3 बैग में 25 किलो गांजा मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 2.5 लाख है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बलांगीर से गोरखपुर गांजा पहुंचाने जा रहे थे और इसके लिए 5000 मिलने थे। कार्रवाई के बाद दोनों को जीआरपी हटिया को सौंपा गया। एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें