मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के होटवार जेल में औचक छापेमारी, तीन घंटे तक चली जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार जेल) में शुक्रवार की सुबह पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने औचक छापेमारी की। करीब तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई में कैदी वार्ड से लेकर जेल अस्पताल तक की सघन जांच की गई।

यह भी पढ़ें : एशिया कप 2025: पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, अब 28 सितंबर को भारत से भिड़ंत

पुलिस-प्रशासन का संयुक्त अभियान

डीसी मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व में यह छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अलग-अलग टीमों ने जेल के पुरुष व महिला वार्ड, सेल और अस्पताल का निरीक्षण किया।

कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली

करीब तीन घंटे चली जांच में पुलिस को किसी भी वार्ड से आपत्तिजनक वस्तु या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई। प्रशासन ने बताया कि जेल के भीतर सब कुछ सामान्य और नियंत्रण में पाया गया। शांति व्यवस्था भी पूरी तरह बनी रही।

बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक (सदर), कार्यपालक दंडाधिकारी, थाना प्रभारी सदर, एसडीओ खेलगांव, 12 सब-इंस्पेक्टर और बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल थे।

https://samacharpost.live/2025/09/asia-cup-2025-final-india-vs-pakistan-dubai-28-september/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment