मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बोकारो में देवर ने भाभी और भतीजे पर भुजाली से किया हमला, दोनों की हालत गंभीर; पारिवारिक विवाद में वारदात

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, बोकारो : झारखंड के बोकारो में पारिवारिक विवाद को लेकर हिंसक घटना सामने आई है। सेक्टर-9 इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी भाभी और भतीजे पर भुजाली से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सेक्टर-9 के क्वार्टर में हुई वारदात, आरोपी भी घायल

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सेक्टर-9/D के स्ट्रीट नंबर 36 स्थित क्वार्टर नंबर 752 की है। यहां संतोष यादव नामक व्यक्ति पर अपनी भाभी और भतीजे पर भुजाली से हमला करने का आरोप है। अचानक हुए हमले में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के दौरान आरोपी संतोष प्रसाद भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा हमले की वजह

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। हालांकि, विवाद किस बात को लेकर हुआ और आरोपी ने हमला क्यों किया, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम का पता लगा रही है। मामले में जांच के बाद ही हमले की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment