मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

जामताड़ा में पति ने टांगी से वार कर पत्नी की हत्या की, खुद भी चाकू से किया हमला

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, जामताड़ा : झारखंड के जामताड़ा जिले में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। नारायणपुर थाना क्षेत्र के नौहथिया गांव में गुरुवार रात करीब नौ बजे पति ने कथित तौर पर टांगी से वार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान बसंती देवी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति का नाम मनोज रजवार बताया गया है। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू से घायल कर लिया।

खाना खाने के बाद पति-पत्नी में हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज रजवार गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक रिश्तेदार के घर से वापस लौटा था। रात में खाना खाने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मनोज ने पहले पत्नी को बिजली का करंट लगाया और फिर टांगी से वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से बसंती देवी की मौत हो गई।

चाकू से खुद को भी किया घायल

पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी पति ने चाकू से अपने गले पर वार कर लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल आरोपी का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस घटना के वास्तविक कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment