मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्व सांसद घूरन राम के घर चोरी की कोशिश, नाबालिग समेत दो आरोपी पकड़े गए

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची के नामकुम स्थित पूर्व सांसद घूरन राम के अपार्टमेंट में चोरी की कोशिश करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा गया है। इनमें एक नाबालिग और दूसरा बालिग बताया जा रहा है। घटना मंगलवार सुबह करीब 7 बजे की है। परिवार की एक महिला बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपी घर में घुस गए। महिला जब वापस लौटी, तो उसे घर में संदिग्धों की मौजूदगी का आभास हुआ। इसके बाद उसने शोर मचाया, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, महिला और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

पुलिस कर रही पूछताछ

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। वे घर में किस उद्देश्य से घुसे थे और घटना के दौरान चोरी हुई या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही मामले में विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment