Samachar Post रिपोर्टर, रांची : खलारी थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। देर रात गश्ती के दौरान पुलिस टीम पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इस घटना में एक हवलदार गोली लगने से घायल हो गया।
कैसे हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, पुलिस की गश्ती टीम इलाके में रुटीन चेकिंग पर निकली थी। इसी दौरान उग्रवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में एक हवलदार के पैर में गोली लग गई।
यह भी पढ़ें : आज से GST बचत उत्सव: नई दरें लागू, खाने-पीने से लेकर गाड़ियों तक सस्ते हुए सैकड़ों सामान
घायल की स्थिति
घायल हवलदार को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

इलाके में हड़कंप, पुलिस का अभियान तेज
हमले के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। फिलहाल पुलिस की टीम इलाके में अलर्ट मोड पर है।


Reporter | Samachar Post
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।

