मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JSSC ने पारा चिकित्साकर्मियों के 33 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्र जांच का शेड्यूल किया जारी, 14 अक्टूबर को होगी जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने राज्य की जेलों में पारा चिकित्साकर्मियों की नियुक्ति के लिए आयोजित संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के 33 अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रमाणपत्रों का सत्यापन 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे से आयोग के नामकुम स्थित कार्यालय में होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में दर्ज विवरण के अनुसार सभी संबंधित मूल प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेज साथ लाने का निर्देश दिया है। निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हो पाने वाले अभ्यर्थियों को बाद में एक अंतिम अवसर भी दिया जाएगा।

22 अक्टूबर को मिलेगा अंतिम मौका

JSSC के कार्यक्रम के अनुसार, 14 अक्टूबर को प्रमाणपत्र सत्यापन में शामिल नहीं हो पाने वाले अभ्यर्थियों को 22 अक्टूबर को अंतिम मौका दिया जाएगा। इस दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक दस्तावेजों की जांच होगी। आयोग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद कोई अतिरिक्त अवसर नहीं दिया जाएगा। निर्धारित अवसरों पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। इसलिए अभ्यर्थियों को समय पर पहुंचकर सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

मूल प्रमाणपत्र और दो रंगीन फोटो लाना अनिवार्य

आयोग ने अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन में दी गई जानकारी से संबंधित प्रमाणपत्रों की मूल प्रति साथ लाने को कहा है। इसके अलावा हाल में खिंचाई गई दो पासपोर्ट साइज रंगीन तस्वीरें भी लानी होंगी। लागू होने की स्थिति में अभ्यर्थियों को जाति प्रमाणपत्र, आय एवं संपत्ति प्रमाणपत्र, स्थानीयता प्रमाणपत्र और खेल कोटा से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। भूतपूर्व सैनिक तथा झारखंड आंदोलनकारी के आश्रित होने का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाणपत्र भी साथ रखना होगा। प्रमाणपत्र सत्यापन भर्ती प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपने आवेदन में दर्ज विवरण और मूल दस्तावेजों का मिलान पहले ही कर लेना चाहिए।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment