बिजली अलर्ट : 20 सितंबर को रांची के कई इलाकों में बाधित रहेगी सप्लाई

Rupa Kumari | September 20, 2025 | 11:08 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: हटिया ग्रिड-1 में मरम्मती कार्य के कारण 20 सितंबर (शनिवार) को राजधानी रांची के कई इलाकों में सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कब तक रहेगी बंद?

सुबह 11:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक

यह भी पढ़ें : DGP कार्यालय में वांटेड राजेश राम की आवाजाही पर सवाल, रंजीत ने क्यों मांगा ओड़िसा के कारोबारी का नंबर?

किन-किन इलाकों में बिजली नहीं रहेगी?

हटिया ग्रिड-1 से निकलने वाले 33 केवी फीडर की सप्लाई बाधित होगी। प्रभावित इलाके: धुर्वा, अरगोड़ा, कांके, पुंदाग, आर एंड डी (R&D), हाई कोर्ट क्षेत्र

बिजली विभाग की अपील

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने सभी जरूरी काम जैसे पानी भरना, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल, दफ्तर या घर के जरूरी कार्य, सुबह 11 बजे से पहले ही पूरा कर लें। मरम्मती कार्य पूरा होने के बाद शाम 5 बजे तक सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।

Share this news

संबंधित खबरें