मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के अशोक नगर में कार ने रेहड़ी चालक को घसीटा, मौत के बाद परिजनों ने सड़क जाम की

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर गेट के सामने देर रात एक सड़क हादसे में रेहड़ी चालक की मौत हो गई। आरोप है कि टक्कर के बाद विरोध करने पर कार चालक ने रेहड़ी चालक को करीब 500 मीटर तक घसीट दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ दिया।

ठेले पर सामान बेचकर घर लौट रहे थे राजकुमार

मृतक की पहचान राजकुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि वह ठेले पर सामान बेचने का काम करते थे और देर रात काम खत्म कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अशोक नगर गेट के पास एक क्रेटा कार (JH 01 EA 2542) ने उनके ठेले में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजकुमार ने कार चालक से विरोध जताया। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने वाहन नहीं रोका और राजकुमार को करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।

शव रखकर परिजनों ने किया सड़क जाम

राजकुमार की मौत की खबर मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर अशोक नगर गेट नंबर-2 के सामने सड़क जाम कर दिया। इससे इलाके में यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल कार और उसके चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के कारणों और जिम्मेदारी को लेकर पुलिस की जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment