Samachar Post रिपोर्टर, रांची : जवाहर विद्या मंदिर (JVM) परिसर में आगामी 20 दिसंबर को पूर्व छात्रों का एलुमनाई मिलन समारोह ‘उमंग’ आयोजित किया जाएगा। समारोह में स्कूल के अलग-अलग बैच के पूर्व छात्र शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान ‘उमंग फेस्ट’ के साथ म्यूजिकल कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
1980-82 से 2023-25 बैच के प्रतिनिधियों ने की बैठक
एलुमनाई मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। इसमें 1980-82 से 2023-25 तक के विभिन्न बैच के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सभी बैच के पूर्व छात्रों को एक मंच पर जोड़ने और एलुमनाई नेटवर्क को और मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। आयोजकों ने समारोह में अधिक से अधिक पूर्व छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
‘उमंग’ में फेस्ट और म्यूजिकल कार्यक्रम होंगे
एलुमनाई समारोह के दौरान पूर्व छात्रों के लिए ‘उमंग फेस्ट’ और म्यूजिकल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य पुराने साथियों को एक बार फिर स्कूल परिसर में साथ लाना और आपसी संपर्क को मजबूत करना है।
एसोसिएशन ने सभी पूर्व छात्रों से समारोह में शामिल होने की अपील की है।
बैठक में एमएम दास गुप्ता, अनुपमा श्रीवास्तव, चंद्रकांत रायपत, सुष्मिता मिश्रा, डॉ. मोती प्रसाद, रविंद्र प्रधान, भारती सिंह रायपत, मृदुला बिजानी, नरेंद्र सिंह धोनी, प्रकाश, आशीष बुधिया, श्रीराम सिंह, अमित जैन, गौतम उपाध्याय, किरण सिंह, निखिल सिंह और राहुल समेत विभिन्न बैच के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
















