मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

किरीबुरू में सेल अधिकारी के सरकारी आवास में चोरी, 10 लाख के जेवर समेत नकदी और इलेक्ट्रॉनिक सामान ले गए चोर

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पश्चिमी सिंहभूम : पश्चिमी सिंहभूम के किरीबुरू स्थित डी-टाइप वीआईपी कॉलोनी में चोरों ने सेल अधिकारी के सरकारी आवास को निशाना बनाया। घर का ताला और कुंडी तोड़कर अंदर घुसे चोर करीब 10 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन और करीब 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना उस समय हुई, जब सेल किरीबुरू में पदस्थ अधिकारी राहुल यादव अपने परिवार के साथ किसी काम से दुर्गापुर गए हुए थे।

ताला तोड़कर घर में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, राहुल यादव डी-टाइप कॉलोनी स्थित सरकारी आवास संख्या D-33 में रहते हैं। उनके परिवार के बाहर रहने के दौरान अज्ञात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला और कुंडी तोड़ी और घर के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने कमरों में रखे कीमती सामान की तलाश की और आभूषण, लैपटॉप, मोबाइल फोन तथा नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार के वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई।

वीआईपी इलाके में चोरी से सुरक्षा पर सवाल

डी-टाइप कॉलोनी किरीबुरू की प्रमुख आवासीय कॉलोनियों में शामिल है, जहां सेल किरीबुरू और मेघाहातुबुरु के कई वरिष्ठ अधिकारी रहते हैं। जिस सरकारी आवास में चोरी हुई, उसके पीछे पुलिस इंस्पेक्टर का कार्यालय और आवास भी बताया गया है। वहीं, करीब 100 से 150 मीटर की दूरी पर एसडीपीओ का आवास और कार्यालय स्थित है। ऐसे इलाके में ताला तोड़कर चोरी की घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने कॉलोनी की सुरक्षा और रात की गश्त को लेकर सवाल उठाए हैं।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस संदिग्धों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई कर रही है। फिलहाल मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment