मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

प्रदीप वर्मा को यूपी चुनाव का सह प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने दी बधाई

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा को भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाए जाने पर रांची के भाजपा नेताओं ने बधाई दी। टाटीसिलवे क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने उनके नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं व्यक्त कीं। भाजपा रांची जिला पूर्वी के कार्यालय मंत्री अमित कुमार मिश्रा, टाटीसिलवे मंडल के कार्यालय मंत्री गिरिधर मिश्रा और भाजपा टाटीसिलवे मंडल के बूथ अध्यक्ष हलधर मिश्रा समेत क्षेत्र के अन्य भाजपा नेताओं ने प्रदीप कुमार वर्मा को बधाई दी।

नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई शुभकामना

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी की ओर से प्रदीप कुमार वर्मा को उत्तर प्रदेश चुनाव में सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने उनके आगामी संगठनात्मक दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

नेताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में चुनावी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व से जुड़ी है। इस मौके पर टाटीसिलवे क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भी प्रदीप कुमार वर्मा के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। बधाई देने वालों में क्षेत्र के अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी शामिल रहे।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment