Samachar Post रिपोर्टर, गिरिडीह : झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। उन्होंने दिवंगत मंत्री और गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डीजीपी ने सुदिव्य सोनू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। डीजीपी के गिरिडीह पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान जिले के वरीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें : 5 दिन काम की मांग पर बैंक कर्मचारियों का धरना, अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
परिजनों से मुलाकात कर जताई संवेदना
श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने सुदिव्य कुमार सोनू के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाया और इस दुख की घड़ी में अपनी संवेदना व्यक्त की। डीजीपी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस प्रशासन परिवार के साथ खड़ा है। परिजनों से बातचीत के दौरान माहौल भावुक नजर आया।
डीजीपी ने जिले की कानून-व्यवस्था की ली जानकारी
गिरिडीह दौरे के दौरान डीजीपी ने जिले के वरीय पुलिस अधिकारियों से कानून-व्यवस्था की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने जिले में पुलिस व्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। डीजीपी का उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि देना और परिजनों से मुलाकात करना परिवार के प्रति पुलिस प्रशासन की संवेदना और समर्थन का संदेश रहा।
Reporter | Samachar Post