मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

JSSC-CGL कथित धांधली: CID ने 20 और सफल अभ्यर्थियों को भेजा नोटिस, SIT करेगी पूछताछ

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : JSSC-CGL परीक्षा में कथित धांधली की जांच कर रही CID की SIT ने 20 और संदिग्ध सफल अभ्यर्थियों को समन भेजा है। सभी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। इससे पहले जांच एजेंसी करीब 150 अभ्यर्थियों और संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। अब तक इस मामले में 8 सफल अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ और छापेमारी में बरामद दस्तावेजों से मिले तथ्यों के आधार पर नए अभ्यर्थियों को पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

2 ICN कर्मचारियों को रिमांड के बाद जेल भेजा

JSSC-CGL परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी ICN के दो कर्मचारियों सोमांश प्रकाश और राहुल को CID ने पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। CID के अनुसार, दोनों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिनके आधार पर जांच का दायरा आगे बढ़ाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : विकास रंजन सिंह बने लोजपा रामविलास के झारखंड प्रधान महासचिव

1 जनवरी 2025 को दर्ज हुआ था केस

JSSC-CGL परीक्षा में कथित पेपर लीक मामले में 1 जनवरी 2025 को CID थाना में कांड संख्या 01/2025 दर्ज किया गया था। SIT अब परीक्षा से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। जांच एजेंसी दस्तावेजों, आरोपियों से मिली जानकारी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कथित धांधली में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। फिलहाल 20 नए सफल अभ्यर्थियों को भेजे गए समन के बाद मामले की जांच और पूछताछ का दायरा और बढ़ गया है। हालांकि, नोटिस मिलने वाले सभी अभ्यर्थियों को आरोपी मानना उचित नहीं है; उनकी भूमिका पूछताछ और जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment