मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बरियातू में जमीन कारोबारी टोनी लोहरा को गोली, RIMS ICU में हालत गंभीर; लवकुश शर्मा गैंग पर शक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बरियातू थाना क्षेत्र के मंडा बगीचा में रविवार देर रात जमीन और बालू कारोबारी टोनी लोहरा को बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी। गोली पेट में लगी है और गंभीर हालत में उसे रिम्स के सर्जरी आईसीयू में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि घटना रात करीब 1:29 बजे हुई। टोनी लोहरा अपने चार दोस्तों के साथ कार से मंडा बगीचा में पार्टी करने पहुंचा था। इसी दौरान बाइक से दो हमलावर वहां पहुंचे और टोनी पर फायरिंग कर दी।

गोली मारने के बाद भी धमकाते रहे हमलावर

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, गोली मारने के बाद दोनों आरोपी तुरंत मौके से नहीं भागे। उन्होंने घायल टोनी को काफी देर तक धमकाया और फिर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की शुरुआती जांच में कुख्यात अपराधी लवकुश शर्मा का नाम सामने आया है। आशंका जताई जा रही है कि उसी के इशारे पर हमला कराया गया। हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और पूरे मामले की जांच जारी है।

10 दिन पहले 2 एकड़ जमीन की कराई थी बाउंड्री

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि टोनी लोहरा ने करीब 10 दिन पहले रातू के झखराटांड़ इलाके में दो एकड़ जमीन की बाउंड्री कराई थी। इसके बाद जमीन को लेकर विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस एंगल को भी महत्वपूर्ण मानकर जांच कर रही है। देर रात तक करीब पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ किए जाने की बात सामने आई है। वहीं, लवकुश शर्मा की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों में गोलीबारी की पूरी घटना रिकॉर्ड होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस फुटेज के आधार पर हमलावरों और घटनास्थल पर मौजूद लोगों की पहचान करने में जुटी है। टोनी के साथ मौजूद चार दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना से पहले हुए घटनाक्रम और हमले की वजह का पता लगाया जा सके।

चार घंटे के ऑपरेशन के बाद भी शरीर में नहीं मिली गोली

गोली टोनी के पेट में फंसी हुई है। शरीर पर गोली लगने का निशान मिला, लेकिन बाहर निकलने का निशान नहीं मिला। इसके बाद रिम्स के डॉक्टरों ने गोली निकालने के लिए करीब चार घंटे तक ऑपरेशन किया। हालांकि, ऑपरेशन के दौरान गोली की सटीक लोकेशन का पता नहीं चल सका। डॉक्टर अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि गोली शरीर के किस हिस्से में फंसी है। फिलहाल टोनी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, लवकुश शर्मा के खिलाफ हत्या, जानलेवा हमला, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में केस दर्ज होने की बात सामने आई है। उसका नाम 2022 में मोरहाबादी के पास हुए कालू लामा हत्याकांड में भी सामने आया था।

यह भी पढ़ें : झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रांची समेत कई जिलों में बारिश; 2 सितंबर तक येलो अलर्ट

हमले की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार, मंडा बगीचा में पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद टोनी को गोली मारी गई। हालांकि, घायल टोनी और उसके साथ मौजूद युवक घटना के बारे में पूरी जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता रहे हैं। पुलिस जमीन विवाद, आपसी रंजिश और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment