रांची में आश्रम के पास मिला युवक का शव, चाकू से हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Meenu | August 27, 2026 | 11:42 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : कोतवाली थाना क्षेत्र के औधड़ बाबा आश्रम के पास बुधवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की। कोतवाली एएसपी निखिल राय के अनुसार, प्रथम दृष्टया युवक की हत्या किए जाने की आशंका है। युवक के शरीर पर खून के निशान मिले हैं। शव जिस स्थिति में बरामद हुआ, उससे चाकू से वार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारण या घटना में इस्तेमाल हथियार की पुष्टि नहीं की है। इन पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : कोलकाता से 55 लाख के सोने की चोरी, गिरिडीह में ससुराल से आरोपी गिरफ्तार

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि युवक की गतिविधियों और घटना से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिल सके।

शव की पहचान के बाद खुलेगा हत्या का राज

पुलिस के मुताबिक शव की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाने में अहम मदद मिलेगी। मृतक के परिजनों और परिचितों से पूछताछ के जरिए उसकी हाल की गतिविधियों और संभावित विवादों की जानकारी जुटाई जा सकेगी। पुलिस फिलहाल हत्या के कारण और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में जुटी है।

Share this news

संबंधित खबरें